अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। चोरों के हौसलें बुलंद होते जा रहे हैं। जिन्हें किसी का भय नहीं है। दिनदहाड़े चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं।
एक तोला सोने का मंगलसूत्र लेकर चोर फरार
अल्मोड़ा में नगर में दिनदहाड़े एक महिला से चेन स्नैचिंग की घटना की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर ढूंगाधारा निवासी एक महिला राजकीय प्राथमिक विद्यालय एडम्स में बनाए गए मतदान केंद्र में मतदान कर वापस लौट रही थी। चीनाखान में नौघर के पास महिला को अकेला देखकर एक बदमाश ने महिला के गले पर झपट्टा मारा और एक तोला सोने का मंगलसूत्र लूट कर फरार हो गया। जिसके बाद महिला के चिल्लाने की आवाज पर लोग आए और पुलिस को सूचना दी। एनटीडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रहीं हैं।