अल्मोड़ा: तोली क्रिकेट टूर्नामेंट‌ 2026 का हुआ भव्य आगाज, विजेता व उपविजेता टीम को मिलेगा यह शानदार नगद पुरस्कार इनाम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा के तोली मैदान में तोली क्रिकेट टूर्नामेंट‌ 2026 का बीते कल रविवार से भव्य आगाज हो गया है।

यह रहें मुख्य अतिथि

इस मौके पर उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मनोज सिंह पवार, सूरज वाणी, आशीष भारती, अनिल वर्मा, पवन नगरकोटी, संदीप रावत, जिला पंचायत सदस्य हेम आर्या, दीवान सतवाल, दीपू पांडे, जगदीश राम, मीरा डसीला, पंकज कुमार, ललित बिष्ट, देवा, सचिन बिष्ट ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए उनका आभार जताया। इस मौके पर रोमांचक खेल खेले गए। तोली मैदान में दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ी।

शानदार पुरस्कार इनाम

बताया कि इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी और 15000 नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं उपविजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी और 7000 नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

रहें मौजूद

इस अवसर पर सचिन बिष्ट, प्रकाश डसीला (पारस ) दीपक बिष्ट, पवन डसीला, दीपक डसीला, विक्रम, डसीला, दीपू डसीला विक्रम ,हरीश, बसंत, दीपक, शुभम, दिव्यांशु, सूरज, हिमांशु, मनोज, नितिन, सागर, भानु, दीपू, विक्रम, बॉबी, मनोज सिंह, पूरन डसीला, पूरन नगरकोटी, राजू बिष्ट आदि लोग व भारी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहें।