अल्मोड़ा: आईपीओ भत्ता बंद करने पर कोषागार कर्मी ने बांह पर काला फीता बांधकर किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। कोषागार संवर्ग बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर कोषागार कर्मी ने बांह पर काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे और उग्र आंदोलन होगा।

कोषागार कर्मचारियों को दिए जाने वाला आईपीओ भत्ता कर दिया गया बंद

कोषागार कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर विभागीय कार्य में विरोध प्रदर्शन किया। कहना था कि हाईकोर्ट ने सचिवालय के लेखा संवर्ग की भांति उन्हें भी वेतनमान देने के निर्देश दिए थे, लेकिन सरकार वर्ष 2019 में एक शासनादेश ले आई। इसके तहत कोषागार कर्मचारियों को अन्य विभागों के लेखा संवर्ग के समान माना गया। बाद में वर्ष 2020 में सरकार फिर से एक शासनादेश ले आई, जिसमें पुरानी भर्ती पर भी यह नियम लागू कर दिया गया। इससे कोषागार के पुराने कर्मचारियों का वेतनमान प्रभावित हुआ है। कहा कि 4600 ग्रेड पे वाला कर्मी पदोन्नति के बाद 4200 ग्रेड पे मिला। कहा कि कोषागार कर्मचारियों को दिए जाने वाला आईपीओ भत्ता बंद कर दिया गया।

मांगे पूरी नहीं होने पर आन्दोलन को होंगे बाध्य

आक्रोशित कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे सामूहिक अवकाश व कार्यबहिष्कार करेंगे।

मौजूद रहे

यहां तारा दत्त पांडे, रितेश मेहरा, मिथलेश आगरी, मनोज धानिक, अविनाश सती, सुधीर शर्मा, राजेंद्र कांडपाल, संजय वर्मा, हरीश जोशी, सुरेश चंद्र तिवारी, गोपाल बिष्ट, अजय उप्रेती, रितु प्रकाश, नेहा तिवारी आदि मौजूद रहे।