अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत योगासन प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इन प्रतियोगिताओं का आज समापन हो गया है। हेमवती नंदन बहुगुणा में आयोजित प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को लयात्मक युगल महिला-पुरुष और कलात्मक ग्रुप के फाइनल मुकाबले हुए।
जीते यह पदक
जिसमें कलात्मक एकल की महिला वर्ग की प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल की शिल्पा दास ने स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा की देवी और बिहार की साक्षी कुमारी ने समान अंको के साथ रजत पदक जीता। वहीं, तमिलनाडु की वैष्णवी श्रवण कुमार और पंजाब की अल्का कुमारी ने भी संयुक्त रूप से कांस्य पद जीता। कलात्मक योगात्मक ग्रुप में उत्तराखंड को स्वर्ण, हरियाणा को रजत और महाराष्ट्र व राजस्थान ने संयुक्त रूप से कांस्य जीता। लयात्मक युगल में चड़ीगढ़ ने स्वर्ण, तमिलनाडु ने रजत और उत्तराखंड ने कांस्य पदक जीता।
राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
जिसमें आज 38 वें राष्ट्रीय खेलों के समापन मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची। उन्होंने खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में योगासन प्रतियोगिता के आयोजन से योग को अंतरराष्ट्रीय खेलों तक ले जाने की शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि देव भूमि उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने के लगातार प्रयास हो रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय खेलों के जरिये उत्तराखंड का खेल के उत्सव से जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराया है।