अल्मोड़ा: जागेश्वर के दंडेश्वर में नाले के समीप शव मिलने से मचा हड़कंप, शिनाख्त के लिए जांच में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर के दंडेश्वर में नाले के समीप संदिग्ध अवस्था में सड़ा गला शव मिला है। जिससे हड़कंप मच गया।

जांच कर रही पुलिस

जानकारी के अनुसार जागेश्वर के दंडेश्वर के समीप रविवार को स्थानीय लोगों ने नाले समीप झांडियों के पास एक शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा देखा। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना चौकी जागेश्वर को दी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना को लेकर लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। वहीं पुलिस हत्या से लेकर सभी एंगल की जांच कर रही है। चौकी प्रभारी भगवान गिरी गोस्वामी ने बताया कि शव 10-15 दिन पूराना लग रहा है।