अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कल जनसुनवाई होगी।
कल होगी जनसुनवाई
इस संबंध में भरत त्रिपाठी अधिशासी अधिकारी नगर निगम्, अल्मोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि एकल सदस्यीय समर्पित आयोग’ के माननीय अध्यक्ष, न्यायमूर्ति (भूतपूर्व) बी०एस० वर्मा, माननीय उच्च न्यायालय का दिनांक 03 सितम्बर, 2024 को शहरी निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के सर्वेक्षण की कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में विस्तृत विचार-विमर्श एवं जन सामान्य के साथ जनसुनवाई आदि के सम्बंध में बैठक/जनसुनवाई का कार्यकम निर्धारित है।
सुझाव लिखित रूप में कर सकते हैं प्रस्तुत
जिस पर कल दिनांक 03 सितम्बर 2924, को प्रातः 10:30 बजे, विकास भवन सभागार, अल्मोड़ा में अपने सुझाव लिखित रूप में प्रस्तुत करते हुए संबंधित हितबद्ध व्यक्तियों से जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रतिभाग करने को कहा गया है।