अल्मोड़ा: एफएसएसओ एवं अपर उपनिरीक्षक (एम) पद पर पदोन्नत हुए यह कार्मिक, एसएसपी ने कन्धे पर स्टार लगाकर दी बधाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने एफएसएसओ एवं अपर उपनिरीक्षक (एम) पद पर पदोन्नत हुए कार्मिको के कन्धे पर स्टार लगाकर बधाई दी।

दी शुभकामनाएं

आज दिनांक- 31.12.2025 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा गोपाल दत्त जोशी, सीओ अल्मोड़ा व नरेन्द्र सिंह कुंवर सीएफओ अल्मोड़ा की उपस्थिति में पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा जारी पदोन्नति आदेश पर फायर सर्विस चालक उत्तम सिंह रावत व लिडिंग फायरमैन लक्ष्मण सिंह नेगी का अग्निशमन द्वितीय अधिकारी में पदोन्नति एवं महिला कानिस्टेबल (एम) विनीता जोशी  व महिला कानिस्टेबल (एम) नीमा राणा का अपर उपनिरीक्षक (एम) में पदोन्नति होने पर अलंकरण से अलंकृत कर बधाई देते हुए अग्रिम दायित्वों व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।