अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मौसम में बदलाव जारी है। बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
बारिश से जनजीवन प्रभावित
वहीं बारिश के चलते जिले में कुछ ग्रामीण सड़कें बंद हुई है। जानकारी के अनुसार जिसमें बारिश के कारण भाकुड़ा-तल्ली चनोली, रतखाल – खयाललून, ताड़ीखेत-ऊंनी, मासी-जालली मार्ग में मलबा आने से यातायात बाधित रहा। बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। ग्रामीण क्षेत्र में कई पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे आवाजाही में लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।