अल्मोड़ा: एसएसजे विवि के इन विद्यार्थियों को मिला एक्स व बैक परीक्षा देने का अंतिम मौका, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी है।

दी यह जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि ने ओल्ड सलेबस (नॉन एनईपी) के छात्र-छात्राओं को एक्स व बैक परीक्षा देने का अंतिम मौका दिया है। एसएसजे विवि में 18 फरवरी से ओल्ड सलेबस (नॉन एनईपी) स्नातक पाठ्यक्रम में समय सेमेस्टर की एक्स व बैक की परीक्षाएं शुरू होनी है। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाओं की समय सारिणी भी जारी की गई है, लेकिन विश्वविद्यालय के मुताबिक इस बार ओल्ड सलेबस (नॉन एनईपी) के छात्रों को परीक्षा देने का अंतिम मौका दिया जा रहा है।