अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज रविवार को भाजपा की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा की ली सदस्यता
आज रविवार को भाजपा चुनाव कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, मदन मोहन वर्मा, सुनील कर्नाटक, चिरंजी लाल वर्मा, हरीश जोशी, अखिलेश राणा, सौरभ पंत, मनोज तिवारी, सोनिया कर्नाटक, स्मिता जोशी, पंकज वर्मा, अमित मल्होत्रा, प्रद्युमन सिंह बोरा, आदि भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा पूरा सम्मान- कैलाश शर्मा
इस मौके पर कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सभी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जो उनकी जनसेवा की भावना है उसका पूरा सम्मान किया जाएगा और भाजपा में परिवार की तरह शामिल किया जाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि आज यह हमारे लिए बड़ा हर्ष की बात है कि हमारे भाजपा परिवार में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे व दूसरे राजनीतिक दलों से लोग शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल हुए सभी का मान सम्मान बनाए रखना पार्टी, कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
रहें मौजूद
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा, कैलाश गुरुरानी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, मनोज वर्मा, ललित लटवाल, रवि रौतेला, मनोज जोशी, गंगा बिष्ट, किरन पंत, अमित साह मोनू, विनोद गिरी गोस्वामी, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।