अल्मोड़ा: वाद्यंत्र बजाकर आजीविका चलाने वाले जीवन दा की मसकबीन चोर उठा ले गए। उसके साथ रखें 75 हजार रुपए भी चोरों ने पार कर लिया। हालांकि मामले में फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुए है।
रोडवेज एवं केमू स्टेशनों में मसकबीन बजा कर लोगों का मनोरंजन करते हैं
पिथौरागढ़ जिले के ओली गंगोलीहाट निवासी जीवन लाल की मसकबीन पूरे पहाड़ों में प्रसिद्ध है। वह अल्मोड़ा के बाजारों, रोडवेज एवं केमू स्टेशनों में मसकबीन बजा कर लोगों का मनोरंजन करते हैं। इसके बदले में लोग उन्हें रूपये दे दिया करते हैं। उनकी मसकबीन की धुन सोशल मीडिया में भी वायरल रहती है।
75 हजार रुपए पार कर लिए
इधर वह केमू स्टेशन के समीप आराम कर रहे थे। दिन में नींद आते की किसी चोर ने मौका देख उनकी मसकबीन और उसके साथ 75 हजार रुपए पार कर लिए। दिन दहाड़े 75 हजार रुपए की चोरी से लोगों में हड़कंप मच गया।