अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 09.09.25 को ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना द्वारा अंगीकृत जय भारत स्वायत्त सहकारिता के तृतीय वार्षिक साधारण सभा में विधायक मनोज तिवारी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
वितरित की धनराशि
जिसमें सहकारिता अध्यक्षा द्वारा सहकारिता के आय व्यय के बारे में बताया गया सहकारिता द्वारा एक वर्ष में 7 लाख रू0 का व्यवसाय कर 72 हजार रु0 लाभ अर्जित किया गया जिसमें रीप परियोजना के माध्यम से 363000 रु0 धनराशि विधायक के माध्यम से वितरित की गई। जिसमें सहायक प्रबंधक श्री संदीप सिंह ने रीप परियोजना की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। उत्कृष्ट कार्य करने पर 5 लाभार्थी को शील्ड वितरण की गई।
रहें मौजूद
इस बैठक में संदीप सिंह, मनोज बोरा, आनन्द आर्य, मीना बिष्ट, प्रेमा, राजेन्द्र कोमल आदि मौजूद रहे।