अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में आज दिनांक 13.05.2025 को थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के दाड़िमा,झीपा, कफल्टा, कालीगाड़ व पिपना में सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमें 30 किराएदार व मजदूरों के सत्यापन किये गये। चेकिंग के दौरान बिना सत्यापन किराएदार/मजदूर रखने वाले 03 मकान मालिक/ठेकेदार के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹15,000 रुपये का नगद चालान किया गया। साथ ही बिना सत्यापन फड़/फेरी/मजदूरी करने वाले कुल 03 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।