अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कल धनतेरस का त्योहार है। जिस पर यातायात पुलिस द्वारा अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
जो निम्नवत है-
1- दिनांक 29/10/2024 को जलाल तिराहे से लिंक रोड की तरफ आने वाले समस्त चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से बन्द रहेगा, उक्त वाहन बेस तिराहा करबला से नगर अल्मोड़ा में प्रवेश कर सकेगें।
2- दिनांक 29/10/2024 से दिनांक 01/11/2024 तक एलआरसाह रोड पर फायर स्टेशन से शिखर तिराहा को आने वाले समस्त चारपहिया वाहनों को पूर्ण रूप से डार्यवट किया जायेगा जो एनटीडी से धारानौला या सैल बैण्ड से होते हुए नगर अल्मोड़ा में प्रवेश कर सकेगें।
3- नगर अल्मोड़ा में भीड़-भाड़ की स्थिति को देखते हुए यातायात व्यवस्था में तात्कालिक रूप से आंशिक परिवर्तन किये जा सकते है।
4-उपरोक्त के अतिरिक्त नगर अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था पूर्व की तरह रहेगी।