अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में अगले सत्र से शुरू होगा यह कोर्स, युवाओं को मिलेगा रोजगार का लाभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में खास कोर्स के शुरू होने से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी कोर्स का संचालन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसएसजे विवि में अगले सत्र से टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी कोर्स का संचालन किया जाएगा। इसमें पर्यटन से रोजगार करने के गुर सीखने के साथ पर्यटन, धार्मिक, ऐतिहासिक स्थलों का अध्ययन भी करेंगे। जिससे युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार करने में मदद मिलेगी। एसएसजे विवि युवाओं को इसके गुर सिखाएगा। विवि में अगले सत्र से टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी कोर्स के संचालन की तैयारी है। इसमें टूरिज्म में बीए ऑनर्स, एमबीए टूरिज्म, डिप्लोमा व पीजी कोर्स चलाए जाएंगे। इसमें युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार पाने व हॉस्पिटैलिटी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स के संचालन के लिए विवि अकेडमिक काउंसिल में रखने के लिए प्रस्ताव बनाने में लगा है।

दिए यह निर्देश

प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, कुलपति एसएसजे विवि ने बताया कि इससे राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही युवा टूरिस्ट गाइड बनकर भी रोजगार कर सकेंगे। इसके अलावा पर्यटकों को आकर्षित करने व इस क्षेत्र में विभिन्न रोजगार के अवसरों के बारे में भी युवाओं को पता चल सकेगा। एसएसजे विवि में अगले सत्र से टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी कोर्स चलाने की तैयारी है। जल्द ही इसे अकेडमिक काउंसिल में रखा जाएगा। इसके लिए पत्रिकारिता विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।