अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धाल दर्शन पहुंचते है। इन दिनों नवरात्रि में भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन को उमड़ रहें हैं।
धाम के ही एएसआई संग्रहालय में रखी जाएगी एतिहासिक घंटी
वहीं अब जागेश्वर धाम के मुख्य गेट पर लगी ऐतिहासिक घंटी एएसआई संग्रहालय की शान बढ़ाएगी। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि घंटी के क्षतिग्रस्त होने पर पर्यटन विभाग और लोनिवि ने यह फैसला लिया है। कई सौ साल पूर्व धाम के मुख्य गेट पर लगाई गई घंटी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। अब मुख्य गेट पर उसी स्वरूप और धातु की नई घंटी लगाई जाएगी।
मास्टर प्लान के तहत इसका सौंदर्यीकरण कार्य जारी
जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले जागेश्वर धाम मंदिर समिति की सहमति के बाद लोनिवि और पर्यटन विभाग ने क्षतिग्रस्त घंटी को हटाकर धाम के ही एएसआई संग्रहालय में रखने का निर्णय लिया है।