अल्मोड़ा: ओलावृष्टि से 155 प्रभावितों को दी जाएगी इतनी राहत राशि- एसडीएम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा ने बताया कि बीते दिनों सोमेश्वर (चनौदा) में हुई अतिवृष्टि से प्रभावितों को (पूर्व में राहत राशि प्राप्त 67 व्यक्तियों के अतिरिक्त)  जिलाधिकारी विनीत तोमर द्वारा दिए गए निर्देशानुसार कुल 155 प्रभावितों को 362100 रुपए की राहत राशि की  प्रदान की गई है।

दी यह जानकारी

उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों की कृषि भूमि में मलबा आदि आया है तथा जिन व्यक्तियों के घर या घर का सामान क्षतिग्रस्त हुआ है यह राशि उन प्रभावितों को प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि 148 व्यक्तियों को कृषि भूमि में मलबा आने के कारण प्रति व्यक्ति 2200 रुपए की धनराशि प्रदान की गई, 6 व्यक्तियों को घर या घर का सामान क्षतिग्रस्त होने पर प्रति व्यक्ति 5000 रुपए तथा 1 व्यक्ति को 6500 रुपए की धनराशि आपदा मानकों के अनुरूप प्रदान की गई है।