अल्मोड़ा: शारदा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय रचनात्मक ‘स्पेक्ट्रम’ कार्यक्रम का आगाज

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में तीन दिवसीय ‘स्पेक्ट्रम’कार्यक्रम का विधिवत आगाज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय पुरातत्वविद चित्रकार, गांधीवादी विचारधारा, पद्मश्री यशोधर मठपाल, पीटर स्मेटासेक (तितलियों के विशेषज्ञ), नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा एवं पूर्व सभासद हेम तिवारी ने संयुक्त रूप से द्विप प्रज्वलन साथ किया।

पीटर स्मेटासेक ने तितलियों के बारे में विस्तार से दी जानकारी

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए पदमश्री यशोधर मठपाल ने विद्यार्थियों को भारतीय पुरातत्वविद चित्रकला, रॉककला के बोर एवं प्रकृति के बारे में विस्तारक जानकारी दी। पीटर स्मेटासेक ने तितलियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में युवा जनकवि हर्ष काफर ने कविता का पढ़कर दर्शकों को आत्ममुग्ध कर दिया।

विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के बारे में दी जा रही है जानकारी

तीन दिवसीय स्पेक्ट्रम कार्यशाला में विद्यार्थियों को चित्रकला, विज्ञान, गणित प्रदर्शनी कला एवं शिल्फ, ‘सुलेख, कला, नेचर वॉक, फुटॉप, आदि विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया व आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अंजना पांडे, पुष्पा उप्रेती ने संयुक्त रूप से किया।

मौजूद रहे

इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।