अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। आज 24 जुलाई को पहले चरण के मतदान सम्पन्न हो गया है।
पहले चरण के मतदान
जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव के लिए आज धौलादेवी, लमगड़ा, चौखुटिया, ताकुला, भैंसियाछाना, ताड़ीखेत ब्लॉक में मतदान हुए। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक मतदान के लिए उत्साह दिखा। जनपद के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के सभी ब्लॉकों में मतदान सम्पन्न हो गया है। जिसमें आज 60.19 फीसदी मतदान हुआ।

अल्मोड़ा में कुल मतदान : 60.19 %
चौखुटिया 57.24
ताकुला 58.91
ताड़ी खेत 60.62
भैंसियाछाना 60.92
धौला देवी 60.59
लमगड़ा 62.31