अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कल 28 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत दूसरे चरण के मतदान होने हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
इसी क्रम में आज दिनांक 27/07/2025 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव द्वितीय चरण को निष्पक्ष,पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु हवालबाग ब्लॉक में चुनाव ड्यूटी में लगे फोर्स (पुलिस,पीएसी,एसडीआरएफ/ फ़ॉरेस्ट/होमगार्डस/पीआरडी आदि) की ब्रीफिंग ली गयी। इस दौरान सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय, निरीक्षक जानकी भंडारी थानाध्यक्ष महिला थाना,निरीक्षक मदन मोहन जोशी,प्रभारी चुनाव सेल, निरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी, एसएसआई कोतवाली अल्मोड़ा अजेंद्र प्रसाद, प्रभारी डीसीआरबी सतीश चंद्र कापड़ी व जोनल,सेक्टर अधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।
की गयी ब्रीफिंग
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह द्वारा स्याल्दे ब्लॉक चुनाव ड्यूटी में लगे फोर्स की ब्रीफिंग की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत व जोनल,सेक्टर पुलिस अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे। सीओ रानीखेत विमल प्रसाद द्वारा भिकियासैंण ब्लॉक चुनाव ड्यूटी में लगे फोर्स की ब्रीफिंग की गई। थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक सुशील कुमार, चौकी प्रभारी भिकियासैंण संजय जोशी व जोनल, सेक्टर पुलिस अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे। सीएफओ नरेन्द्र कुंवर द्वारा सल्ट ब्लॉक, चुनाव ड्यूटी में लगे फोर्स की ब्रीफिंग की गई। इस दौरान निरीक्षक शरद चौधरी,थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक व जोनल, सेक्टर पुलिस अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे। सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा द्वारा द्वाराहाट ब्लॉक, चुनाव ड्यूटी में लगे फोर्स की ब्रीफिंग की गई। इस दौरान यातायात निरीक्षक राजेंद्र सिंह,थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार, चौकी प्रभारी बग्वाली पोखर हरविन्दर कुमार व जोनल, सेक्टर पुलिस अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।
द्वितीय चरण में जनपद के 5 ब्लॉक
हवालबाग,द्वाराहाट,भिकियासैंण, स्याल्दे,सल्ट में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने है। जिसमें कुल 632 पोलिंग बूथ है,जिसमें 13 जोन, 49 सैक्टर बनाये गये। प्रत्येक बूथ में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा फोर्स लगायी गयी हैं,विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिये रिजर्व फोर्स को भी तैयारी की हालत में रखा गया है।