अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत 24 जुलाई को पहले चरण के और 28 जुलाई को दूसरे चरण के मतदान हुए।
आज मतगणना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 31 जुलाई को मतगणना परिणाम सामने आए रहें हैं। सुबह 8 बजे से राज्य के 12 जिलों (हरिद्वार को छोड़कर) में मतगणना शुरू हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजे आयोग की वेबसाइट secresult.uk.gov.in पर भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत परिणाम
📌📌अल्मोड़ा जिले के भैसियाछाना ब्लॉक में हुए पंचायत चुनावों में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार राम और उनकी पत्नी पूजा देवी क्षेत्र पंचायत चुनाव हार गई हैं। संतोष कुमार नौगांव सीट से चुनाव लड़े। इस चुनावी जंग में सूरज कुमार ने संतोष कुमार को 267 वोटों के भारी अंतर से हराया है।
📌📌उनकी पत्नी पूजा देवी डूंगरलेख सीट से चुनाव लड़ीं। यहां से प्रिया चम्याल ने पूजा देवी को करारी शिकस्त दी और जीत दर्ज की। प्रिया चम्याल को 388, दया देवी को 228 और पूजा देवी 199 मत मिले।
📌📌इसके अलावा सयाल्दे के बबलिया क्षेत्र पंचायत सीट पर भाजपा विधायक के पुत्र करन जीना चुनाव हार गए हैं। करन जीना सल्ट विधायक महेश जीना के बेटे हैं। करन को कांटे की टक्कर में करन नेगी ने हराया। जिसमें महज़ 50 वोटों का अंतर रहा। ऐसे में गांव की गलियों से लेकर सोशल मीडिया तक इस परिणाम की गूंज सुनाई दे रही है।