अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। आज 24 जुलाई को पहले चरण के मतदान हो रहें हैं।
प्रशासन व पुलिस की ओर से व्यवस्थाएं चाक चौबंद
जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव के लिए आज धौलादेवी, लमगड़ा, चौखुटिया, ताकुला, भैंसियाछाना, ताड़ीखेत ब्लॉक में मतदान हो रहें हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक मतदान के लिए उत्साह दिख रहा है। इस मौके पर आज डीएम आलोक कुमार पाण्डेय व एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के वोटिंग के दौरान ताड़ीखेत/ताकुला ब्लॉक के विभिन्न पोलिंग बूथों पर जाकर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित थानाध्यक्ष,सभी जोनल और सेक्टर पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण पर है। जनपद के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के सभी ब्लॉकों में मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। वहीं आज दोपहर 02 बजे तक 39.63 फीसदी मतदान हुआ।

