अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। कल 24 जुलाई को पहले चरण के मतदान होंगे।
प्रशासन व पुलिस की ओर से व्यवस्थाएं चाक चौबंद
जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव के लिए कल धौलादेवी, लमगड़ा, चौखुटिया, ताकुला, भैंसियाछाना, ताड़ीखेत ब्लॉक में मतदान होगा। छह ब्लॉकों में 580 ग्राम पंचायतों के लिए 649 पोलिंग बूथ में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें कुल पंजीकृत 2 लाख 83 हजार 789 हजार मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं, मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 17 जोनल मजिस्ट्रेट और छह रिजर्व जोनल मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही 48 सैक्टर और 11 रिजर्व सैक्टर मजिस्ट्रेट पूरी मतदान प्रक्रिया को संचालित करेंगे।