अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 24 जुलाई और 28 जुलाई को होंगे मतदान, रहेगा सार्वजनिक अवकाश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। कल पहले चरण के मतदान होंगे।

अवकाश घोषित

जानकारी के अनुसार इस संबंध में अल्मोड़ा के डीएम आलोक कुमार पांडे ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रथम चरण के मतदान के दिन 24 और दूसरे चरण के मतदान के दिन 28 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। बताया कि मतदान के दिन शासकीय, अशासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, अर्द्ध सरकारी निकायों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों, कारीगरों और मजदूरों के लिए मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा।