अल्मोड़ा: छात्राओं का कैरियर काउसलिंग के माध्यम से भतरौजखान पुलिस ने किया मार्गदर्शन

   
राजकीय महाविद्यालय भतरौजखान में दिनॉक- 28.03.2022 को आयोजित एनएसएस कैंप में थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीश अहमद के नेतृत्व उ0नि0 हेमा कार्की द्वारा अध्ययनरत बालिकाओं को लक्ष्य प्राप्त करने हेतु कैरियर काउसलिंग कर मार्गदर्शन किया गया साथ से कठिन परिश्रम करने हेतु प्रेरित किया गया। 

किया जागरूक-

वर्तमान में हो रहे साईबर फ्रॉड, फर्जी वीडियो कॉलिंग, महिला सम्बन्धित अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। बालिकाओं को महिला हैल्प लाईन 1090, गौरा शक्ति एप के बारे में अवगत कराते हुए जागरूकता पॉम्पलेट वितरित किये गये।