अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जागेश्वर में कुछ दिनों पहले एक बाघ दिखने की खबर सामने आई थी। जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रहीं हैं।
लोगों को किया अलर्ट
मिली जानकारी के अनुसार बाघ डीएफओ सिविल सोयम ध्रुव सिंह मर्तोलिया के मोबाइल में कैद हुआ है। बताया कि डीएफओ सिविल सोयम ध्रुव मर्तोलिया बिनसर क्षेत्र से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने मोबाइल का कैमरा ऑन किया था। इसी दौरान एक बड़ा जानवर उनके वाहन के आगे से निकला। वीडियो को गौर से देखा गया तो जानवर बाघ निकला। बाघ होने की पुष्टि के बाद तीन रेंजों में अलर्ट जारी किया गया है। बाघ होने की पुष्टि के बाद वन विभाग ने बिनसर, कनारीछीना और जागेश्वर क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से अकेले सूनसान स्थान पर नहीं जाने की अपील की है।