अल्मोड़ा: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने माँ नंदा देवी मंदिर में किया हवन यज्ञ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया।

सीएम के दीर्घायु होने की कामना की

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मां नंदा देवी मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम के दीर्घायु होने की कामना की। कहा कि धामी सरकार में सभी वर्गों का विकास हो रहा है। हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

रहें मौजूद

इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, रंजीत भंडारी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, प्रकाश भट्ट, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला मंत्री देवाशीष नेगी, मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, कृष्ण बहादुर, पूनम पालीवाल, लता पांडे, नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू, दीक्षांत पवार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा, नेहा उप्रेती, दर्शन रावत, विनीत बिष्ट, धर्मवीर आर्य, संदीप श्रीवास्तव, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा, मोहित बिष्ट, त्रिलोक रोतेला, आशीष उपाध्याय, संजय भट्ट, गरिमा धपोला, ममता साह, इन्द्रा बिष्ट, दिनेश मठपाल, रमेश मेर, माला देवी, सुनीता, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।