अल्मोड़ा: सावन का सोमवार आज, विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इन दिनों जागेश्वर धाम में श्रावणी मेला लगा है। इस श्रावणी मेले में बाबा का दरबार भी सजा हुआ है।

श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़

जानकारी के अनुसार पर्वतीय मान्यता के मुताबिक आज सावन का पहला सोमवार होगा। ऐसे में बाबा के दर्शन के लिए धाम में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आज सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर समिति उपाध्यक्ष नवीन भट्ट ने बताया कि सोमवार के दिन बाबा का शिवार्चन और जलाभिषेक शुभ माना जाता है। बाबा के दर्शन के लिए रविवार को ही बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंच रहें हैं।