अल्मोड़ा: चैत्र नवरात्र का आज सातवां दिन, मन्दिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर ओर गूंजा मां का जयकारा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। चैत्र नवरात्र चल‌ रहें हैं। जिसमे आज सातवें दिन शुक्रवार को भक्तों ने माता कालरात्रि का पूजन किया।

की पूजा अर्चना

इस मौके पर सुबह से मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने इस दौरान नगर के नंदादेवी, उल्का देवी मंदिर, देवी मंदिर खत्याड़ी, बन देवी मंदिर, बानरदेवी, स्याहीदेवी, कसारदेवी आदि मंदिरों में माता के दर्शन किए। वहीं कसारदेवी में भी में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद भक्तों ने विभिन्न अनुष्ठान भी कराए।