अल्मोड़ा: आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया का करें सावधानीपूर्वक उपयोग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा‌ द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद स्तर पर वृहद जन जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।
      ‌
पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में दिनांक- 17/02/2024 को थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद द्वारा पॉलिटेक्निक प्रशिक्षण संस्थान सल्ट और लमगड़ा पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज देवीथल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर यातायात नियमों व एमवी एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देकर यातायात नियमों का हमेशा पालन करने और बालिग होने तक वाहन नहीं चलाने की उचित हिदायत दी गई।
    
नशे के दुष्प्रभावो की दी जानकारी

इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावो से जागरूक कर जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने तथा गांव या आसपास नशे से सम्बन्धित सामग्री बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया। पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर बताया कि गांव-देहात के लोग जागरूकता के अभाव में साइबर ठगी के शिकार बन जाते है जागरूक रहकर इनसे बचा जा सकता है, बचाव के उपाय बताकर लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने हेतु सचेत किया गया।
    
इनर नंबरों की दी जानकारी

पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्प लाईन नम्बर 1930, महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत होने पर तत्काल इन नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया। छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टॉफ को उत्तराखण्ड पुलिस एप में उपलब्ध सभी आनलाईन सुविधाओं, महिला सुरक्षा फीचर गौरा शक्ति व sos बटन की उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया।