अल्मोड़ा: कल कवि सुमित्रानन्दन पन्त की 125 वीं जयन्ती, प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर दी जाएगी पुष्पांजलि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर निगम, अल्मोड़ा के तत्वावधान में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी कल दिनांक 20 मई 2025 (मंगलवार) को प्रातः 11:00 बजे पं० सुमित्रानन्दन पन्त की 125 वीं जयन्ती धूमधाम से मनाई जाएगी।

होगा यह कार्यक्रम

इस मौके पर सुमित्रानन्दन पन्त पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें पुष्पान्जलि अर्पित की जायेगी।इस अवसर पर नगर के साहित्यकारों, पत्रकारों एवं सभी संगठनों के प्रतिनिधियों व जनता से अनुरोध किया है कि वे यथासमय सुमित्रानन्दन पन्त पार्क में पहुँचकर उक्त कार्यक्रम में भागीदारी करें।