अल्मोड़ा: 20 लाख रुपये से अधिक टर्नओवर व्यापारियों को जीएसटी का अनिवार्य रूप से कराना होगा पंजीकरण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई हैं। अल्मोड़ा में जीएसटी पंजीकरण जागरूकता अभियान के तहत राज्य कर विभाग की ओर से बैठक आयोजित हुई।

दिए यह निर्देश

जिसमें जिला और नगर व्यापार मंडल, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में राज्य कर अधिकारी प्रकाश सिंह धर्मसक्तू ने व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद अल्मोड़ा में ऐसे कई व्यापारी हैं जिनका वार्षिक टर्न ओवर 20 लाख रुपये से अधिक है, लेकिन उन्होंने अभी तक जीएसटी में पंजीकरण नहीं कराया है। इस सीमा में आने वाले व्यापारियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।
उन्होंने सभी व्यापारियों को पंजीकरण की आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और विभाग की ओर मिलने वाली सहायता की जानकारी दी।

रहें मौजूद

इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भुवन चंद्र बिनवाल, प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, भैरव गोस्वामी, मनीष जोशी, दिनेश मठपाल, अतुल पांडे, ललित मिश्रा, अमन, ज्योति कपूर, कौशिक पांडे, नरेंद्र कुमार, विक्की, आशु गोस्वामी मौजूद रहें ‌