अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में कल दिनांक 04.06.2026 को नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी का जनपद अल्मोड़ा में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था का रुट एवं डायवर्जन प्लान रहेगा।
डायवर्जन प्लान
रुट नं0-1- रानीखेत- द्वाराहाट- सल्ट -सोमेश्वर- बागेश्वर- दन्या – जागेश्वर – बेतालघाट से कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिये रुट- स्टॉपर स्थान- जलाल बैण्ड, सिचांई विभाग कार्यालय के पास
जनसभा कार्यक्रम में आने वाले छोटे/बडे वाहनों वाहनों हेतु रुट व्यवस्था-
1-पिथौरागढ़-दन्या-जागेश्वर से आने वाले वाहन बाया बलडोटी बैण्ड- शैल बैण्ड- लक्ष्मेश्वर तिराहा- पाण्डे खोला होते हेतु जलाल बैण्ड तक आयेंगे।
2-बागेश्वर से आने वाले वाहन बाया शैल बैण्ड लक्ष्मेश्वर तिराहा-पाण्डेखोला से होते हुए जलाल बैण्ड तक आयेंगे।
3-कोसी की तरफ से आने वाले वाहन पाण्डेखोला से जलाल बैण्ड तक आयेंगे।
पार्किंग स्थल
1-रोडवेज स्टेशन
2-जलाल बैण्ड से पाण्डेखोला तक सड़क किनारे
3-पाण्डेखोला से कोसी रोड तक सड़क किनारे
रुट नं0-2
चम्पावत-रुद्रपर-हल्द्वानी- नैनीताल-खैरना- रामगढ़ से कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिये रुट
स्टॉपर स्थान- तिनार धार बैण्ड, करबला तिराहा/आरसीएम मॉल
जनसभा कार्यक्रम में आने वाले छोटे/बडे वाहनों वाहनों हेतु रुट व्यवस्था-
1-चम्पावत –लमगड़ा की तरफ से आने वाले वाहन बाया सिकुड़ा बैण्ड से करबला तिराहा से डोलीडाना तक आयेंगे।
2-रुद्रपुर –हल्द्वानी-खैरना- नैनाताल की तरफ से आने वाले वाहन बाया बेस तिराहा से तिनार धार बैण्ड तक आयेंगे।
पार्किंग स्थल
1-तिनार धार बैण्ड से बेस तिराहा तक सड़क किनारे
2-तिनार धार बैण्ड से होली एंजिल रोड तक सड़क किनारे
3-बेस तिराहा से लोधिया रोड तक सड़क किनारे
4-करबला तिराहा से ब्राईट एण्ड कॉर्नर तक
नियमित-पर्यटन दोपहिया/चौपहिया वाहनों के लिये यातायात/डायवर्जन प्लान-
1-कोसी से हल्द्वानी को जाने वाले छोटे/बडे वाहनों को पाण्डेखोला से डायवर्जन कर लक्ष्मेश्वर- शैल बैण्ड- एनटीडी- धारानौला होते हुए लोधिया की तरफ से भेजे जायेंगे।
2-कौसानी-सोमेश्वर की तरफ से नैनीताल-हल्द्वानी को जाने वाले छोटे/बडे वाहनों को सोमेश्वर से डायवर्जन कर रानीखेत-खैरना की तरफ से भेजे जायेंगे।
3-जागेश्वर धाम-दन्या से हल्द्वानी को जाने वाले छोटे/बडे वाहनों को सुवाखान से डायर्वजन कर लमगड़ा-शहरफाटक की तरफ से भेजे जायेंगे।
4-हल्द्वानी से अल्मोड़ा- कोसी- बागेश्वर को आने वाले समस्त छोटे/बडे वाहनों को करबला तिराहा से डायवर्जन कर चौघानपाटा, माल रोड- लक्ष्मेश्वर होते हुते पाण्डेखोला की तरफ से भेजे जायेंगे।
5-अपर माल रोड में लक्ष्मेश्वर से बाजार की ओर आने वाले दोपहिया वाहन टैक्सी स्टैण्ड से डायवर्जन होकर कार्यक्रम में जाने वाले वाहन जलाल बैंड से कॉमर्स फैकल्टी पर पार्क होगें शेष वाहन बेस तिराह से होकर जायेंगे।
नोट- अल्मोड़ा लोअर मालरोड में पाण्डेखोला तिराहा से बेस तिराहा तक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान समय प्रातः 07.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक अति-आवश्यकीय वाहनों के अतिरिक्त समस्त वाहनों का आवागमन निषेध रहेंगा। साथ ही अल्मोड़ा नगर में भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगा।