अल्मोड़ा: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था में हुआ बदलाव, एलआर साह रोड पर इन समयों में चार पहिया वाहनों की एंट्री रहेगी बंद

अल्मोड़ा: जिले के कुछ विद्यालयों द्वारा स्कूल के समय में किए गए बदलावों को देखते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने स्कूली छात्रों की सुरक्षा और आवागमन को सुगम बनाने के लिए कड़ा कदम उठाया है। जिस पर पुलिस ने शहर के व्यस्त एलआर साह रोड पर यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


​नई संशोधित यातायात व्यवस्था

​नियमों के तहत अब विशेष समयावधि के दौरान एलआर साह रोड पर चार पहिया वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी।
• ​सुबह का समय: प्रातः 07:00 बजे से 09:00 बजे तक
• ​दोपहर का समय: दोपहर 12:30 बजे से 02:30 बजे तक
​इस दौरान फायर स्टेशन अल्मोड़ा से शिखर तिराहे की ओर आने वाले सभी चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। भारी भीड़भाड़ और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर यातायात को आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा।


​बाकी समय सामान्य रहेगी व्यवस्था

​पुलिस प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पर निर्धारित इन दो समयावधियों (सुबह और दोपहर के व्यस्त घंटों) को छोड़कर, एलआर साह रोड की बाकी यातायात व्यवस्था पूर्व की भांति ही सामान्य रूप से संचालित होती रहेगी। जिस पर पुलिस ने शहर के नागरिकों, चालकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे इस संशोधित यातायात व्यवस्था का पूरी तरह पालन करें।