अल्मोड़ा: स्यालदे बिखौती मेले को लेकर यातायात डायवर्जन प्लान जारी, कल से लागू होंगी नई व्यवस्थाएं

द्वाराहाट (अल्मोड़ा): स्यालदे बिखौती मेला 2026 के सफल आयोजन और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने यातायात डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। प्रशासन के अनुसार, यदि मेले की अवधि बढ़ाई जाती है, तो यह डायवर्जन प्लान भी अगले आदेश तक लागू रहेगा।

यातायात प्लान में बदलाव

यह प्लान 14 अप्रैल 2026 की सुबह 06:00 बजे से 16 अप्रैल 2026 की रात 09:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
छोटे वाहनों के लिए मार्ग

• ​अल्मोड़ा/रानीखेत से द्वाराहाट/चौखुटिया: ये वाहन घटगाड़ पुल से डायवर्ट होकर पूजाखेत, कालीखोली, लीसा डिपो और भीड़ा पानी होते हुए सुईखेत तिराहे से चौखुटिया जाएंगे।
• ​चौखुटिया से द्वाराहाट/रानीखेत/अल्मोड़ा: वापसी के लिए वाहन सुईखेत तिराहे से भीड़ा पानी, कालीखोली, पूजाखेत और घटगाड़ पुल होते हुए रानीखेत रोड पर निकलेंगे।
• ​दूनागिरी मंदिर: यहाँ जाने वाले वाहन अल्मोड़ा/सोमेश्वर/बग्वालीपोखर से होते हुए बिन्ता तिराहे के रास्ते जाएंगे।

भारी वाहनों पर प्रतिबंध

• ​मेले के दौरान अल्मोड़ा/रानीखेत से आने वाले ट्रकों, कैंटर और मालवाहक वाहनों का प्रवेश सुबह 09:00 बजे से रात 09:00 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
• ​इन वाहनों को गैस गोदाम BTKIT गेट पर रोका जाएगा। चौखुटिया की ओर से आने वाले भारी वाहनों को सुईखेत से 200 मीटर पहले (कूड़ाघर के पास) रोका जाएगा।

‘जीरो जोन’ व्यवस्था

​मेले में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए कुछ क्षेत्रों को पूरी तरह ‘जीरो जोन’ घोषित किया गया है, जहाँ वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
• ​घटगाड़ पुल से चौखुटिया रोड (आगर तिराहा तक)।
• ​त्रिमूर्ति तिराहे से मयंक होटल (दूनागिरी रोड)।
• ​द्वाराहाट बाजार से कालीखोली तिराहा तक।

पार्किंग और टैक्सी स्टैंड

• ​पार्किंग: स्थानीय व्यापारियों और निवासियों के वाहन कालीखोली रोड, नगर पंचायत की पार्किंग (चौखुटिया रोड) और आगर रोड पर पार्क किए जाएंगे।
• ​टैक्सी स्टैंड: तहसील तिराहा (रानीखेत रोड), आगर तिराहा (चौखुटिया रोड) और मयंक होटल के पास अस्थायी टैक्सी स्टैंड बनाए गए हैं।