अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अतिक्रमण के विरुद्ध भी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में आज दिनांक-01.05.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा ने पुलिस टीम के साथ धारानौला चौकी क्षेत्र में अतिक्रमण/ रेता बजरी रखकर जनमानस के आवागमन में बाधा पहुंचाने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान धारानौला क्षेत्र में सड़क भवन निर्माण सामग्री ईट डालकर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई और सामग्री को सड़क से शीघ्र हटाने का निर्देश दिया गया।