अल्मोड़ा: सड़क पर भवन सामग्री फैलाने से यातायात हो रहा था बाधित, भवन स्वामी के विरुद्ध हुई यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में बीते कल दिनांक-18.06.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी बेस बृजमोहन भट्ट ने पुलिस टीम के साथ चौकी क्षेत्र में अतिक्रमण/ रेता बजरी रखकर जनमानस के आवागमन में बाधा पहुंचाने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान बेस क्षेत्र में सड़क पर भवन निर्माण सामग्री डालकर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले भवन स्वामी के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई और सामग्री को सड़क से शीघ्र हटाने का निर्देश दिया गया।