अल्मोड़ा दुखद: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में अल्मोड़ा-घाट-पनार राष्ट्रीय राजमार्ग पर दन्या के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौत हो गई।

चालक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार की है। डंपर चालक बलवंत सिंह पुत्र प्रेम सिंह, निवासी करोली, जिला बागेश्वर वाहन संख्या यूके-05-सीए-1167 बाड़ेछीना से कांडानौला की ओर से जा रहा था। लेकिन कांडानौला पहुंचने से पहले ग्राम बेलक धरमखोर के समीप वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे करीब 500 मीटर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में डंपर के परखच्चे उड़ गए। जबकि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डंपर डामर लेकर जा रहा था।