अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। चिपको और शराब आंदोलनों से जुड़ीं देवकी कुंजवाल का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
इन आंदोलनों में निभाई भूमिका
मिली जानकारी के अनुसार स्व केदार सिंह कुंजवाल की पत्नी व पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की भाभी सर्वोदय नेत्री देवकी कुंजवाल का बीते कल बुधवार सुबह हल्द्वानी में निधन हो गया। वह अम्मा जी के नाम से पहचानी जाती थी। देवकी कुंजवाल ने जैंती में 1967 में पर्वतीय ग्राम स्वराज मंडल की स्थापना की। स्वराज मंडल के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र के सैकड़ों बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया। वह संस्था की संस्थापक सदस्यों में से एक थीं। उन्होंने कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में भूदान, ग्राम दान के क्षेत्र में कार्य किया। उन्होंने चिपको, शराब बंदी जैसे बड़े आंदोलन में अपनी भूमिका निभाई।
दी जाएगी अंतिम विदाई
आज गुरुवार सुबह 11 बजे उनकी शव यात्रा जैंती से जागेश्वर धाम के लिए निकलेगी। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।