अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जनपद के पुलिस लाइन में नियुक्त हे0कानि0 संजय कुमार का स्वास्थ्य खराब होने के कारण सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान दिनांक- 24.01.2024 की रात्रि में उनका असामयिक निधन हो गया है।
पुलिस परिवार में शोक की लहर
हे0कानि0 स्व0 संजय कुमार वर्ष 2001 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती होने के उपरान्त उनके द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देशों का पालन किया गया। पुलिस विभाग में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। जिससे पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान दे तथा उनके परिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
जताया शोक
अल्मोड़ा पुलिस बल दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता है।