June 25, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा दुखद: शादी के कुछ दिन बाद गांव आए पति-पत्नी, नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत, मचा कोहराम

अल्मोड़ा से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के मासी पुलिस चौकी अंतर्गत आइटीआइ के पास रामगंगा नदी में नहाने के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। दोनों पति पत्नी थे।

नदी में डूबने से पति पत्नी की मौत

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार दोपहर करीब तीन बजे की है। जब खोड़ा दिल्ली से ममता-26 अपने पति रोहित-28 वर्ष के साथ नहाने के लिए मासी आइटीआई के पास रामगंगा नदी में गये। तभी नहाने के दौरान वह दोनों गहरे पानी में पानी में डूब गए। जिसके बाद दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला गया। उन्‍हें सीएचसी चौखुटिया ले लाया गया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

परिवार का रो रोकर बुरा हाल

जानकारी के अनुसार बताया है कि दोनों की शादी करीब तीन महीने पूर्व हुई थी। ममता अपने पति के साथ कुछ दिन पहले कनैरे गांव निवासी पिता शेर सिंह व परिजनों से मिलने आई थी। साथ ही कनैरे में पूजा में शामिल हाेने आए थे। मममता के पिता भी दिल्ली में नौकरी करते हैं। जो इन दिनों गांव आए हुए हैं।