अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही तैयारियां भी शुरू हो गई है। जिसमें अल्मोड़ा में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए 1324 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
मतदान कर्मियों की लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को एसएसजे परिसर के सभागार में 783 और उदय शंकर नाट्य अकादमी में 641 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। कर्मियों को ईवीएम और वीपीपैट संचालन की बारीकियों की जानकारी दी गई।