अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल दिनांक 11.06.2025 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर पर्यवेक्षण व अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में लीडिंग फायरमैन किशन सिंह एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा फायर सीजन के दृष्टिगत जनपद से आए पी. आर. डी. के जवानों को फायर सर्विस की कार्यप्रणाली, उपकरणों को चलाने की बेसिक ट्रेनिंग दी गई।
दी जानकारी
जिसमें एक्शटिंग्यूशर का संचालन, होज ड्रिल, आदि की गई तथा MFE से पंपिंग कर विभिन्न ब्रांचों की सहायता से पानी का छिड़काव व फोम बनाना सिखाया गया साथ ही BA सैट का प्रयोग करना सिखाया गया।