अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल, अल्मोड़ा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं समन्वयक ई0 एम. एस. लोधी ने बतया कि सेंटर द्वारा पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (पिटकुल) अल्मोड़ा में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पर्यावरण आधारित जीवन शैली अपनाने पर दिया जोर
जिसमें परिसर के चारों तरफ विभिन्न फूलों, फलों, छायादार वृक्षों, चारा प्रजातियों एवं सजावटी पौधों के वृक्षों का रोपण किया गया। परिसर के चारों तरफ बोटल ब्रस, सदाबहार, शहतूत, कनेर, बोगन वैल्या, गुड़हल एवं चिनार आदि के पौधों का रोपण किया गया। संस्थान के प्रोग्राम ऑफिसर, ईआईएसीपी डॉ0 महेशा नन्द, द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण के परिवेश में वनों का मानव जीवन में विशेष महत्व पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण आधारित जीवन शैली अपनाकर इसके दूरगामी लक्ष्यों की प्राप्ति पर जोर दिया। पिटकुल के अधिशासी अभियन्ता मनीष कुमार टम्टा द्वारा इस कार्यक्रम हेतु पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (पिटकुल) अल्मोड़ा का चयन करने के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया और सभी को एकजुट होकर पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किये जाने एवं उनकी उचित देखभाल किये जाने हेतु वृक्ष रक्षक जालियां लगाने पर अपने विचार व्यक्त किये गये।
रहें उपस्थित
इस कार्यक्रम में इआईएसीपी टीम सहित पिटकुल, अल्मोड़ा के पुष्पा धौनी रौतेला, कार्यालय अधीक्षक, मधुर कुमार राढी, अवर अभियन्ता, महेन्द्र सिंह बिष्ट, अवर अभियन्ता सहित कुल 30 लोग उपस्थित रहे।