अल्मोड़ा: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में शहीद‌ हुए‌ 26 सैलानियों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवादियों की कायराना हरकत पर जताया गहरा रोष

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की आज 25 अप्रैल 2025 को एक आपातकालीन बैठक आयोजित हुई।

आतंकियों के इस कायरता हरकत की घोर निद्रा की 

जिसमे पहलगाम में निहत्थे लोगों पर आतंकवादियों की कायराना हरकत पर गहरा रोष जताया गया। वहीं हमले में शहीद हुए 26 सैलानियों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कहा कि इस अपार दुख की घड़ी में पूरा देश पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए तैयार है। जिस पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया कि वह पाकिस्तान के साथ ऐसा बड़ा रुख अपनाए जिससे वह भारत की सरहद की तरफ आंखें दिखाने की हिम्मत ना कर सके।

रहें मौजूद

इस मौके पर अध्यक्ष, केशव दत्त पांडेय, पी.जी. गोस्वामी, रघुवीर सिह सांगा, नरेन्द्र कुमार, विनोद गिरी, सुरेन्द लाल टम्टा, मोहन जोशी, प्रकाश सिंह बोरा, कै. त्रिलोक सिंह, कै. महेंद्र सिंह, हरीश बिष्ट आदि समेत कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।