अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की रविवार को बैठक आयोजित हुई।
कुली बेगार पर संगठन की ओर से नाटक की प्रस्तुति
मिली जानकारी के अनुसार यहां रविवार को गांधी पार्क में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी बद्री दत्त पांडे के पौत्र कर्नल रवि पांडे ने की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उत्तरायणी पर्व पर 14 जनवरी को गांधी पार्क से पांडेखोला बाइपास तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें जिले के राजनैतिक व सामाजिक संगठन के लोग शामिल होंगे। इसके बाद पांडेखोला बाइपास से यात्रा बागेश्वर को प्रस्थान करेगी। रात्रि विश्राम बागेश्वर के पास चामी गांव में किया जाएगा। उत्तरायणी के दिन बागेश्वर में कुली बेगार पर संगठन की ओर से नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी।
यह लोग रहें मौजूद
इस बैठक में जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर प्रसाद पांडे, कार्यकारणी सदस्य शिव शंकर बोरा, वसुधा पंत, आशुतोष पंत, नंदन सिंह काकी, शिवेंद्र गोस्वामी, दीपेश राणा, हितेश तिवारी, कमला कार्की, भरत पांडे, कैलाश वर्मा, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।