अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के मुख्य चुनाव अधिकारी बनें त्रिलोचन जोशी

अल्मोड़ा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के आगामी नगर इकाई के चुनाव हेतु वरिष्ठ व अनुभवी व्यापारी त्रिलोचन जोशी को मुख्य चुनाव अधिकारी मनोनित किया है।

जल्द नगर इकाई की चुनाव कार्यक्रम की करेंगे घोषणा

साथ ही प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने आशा व्यक्त की है की मुख्य चुनाव अधिकारी त्रिलोचन जोशी जल्द ही चुनाव समिति की अपनी टीम बनाकर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की नगर इकाई की चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।