अल्मोड़ा: अनियंत्रित होकर मकान की छत में गिरा ट्रक, एक की मौत

यहां ईंटों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर मकान की छत में जा गिरा। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक की मृत्यु हो गई ।

बाड़ेछीना इलाके में रात्रि में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार रविवार को बाड़ेछीना इलाके में रात को ईंटों से भरा ट्रक सीधे मकान में जा गिरा । जिसमें चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली । जबकि वाहन मालिक पंकज धपोला (उम्र 28 वर्ष), निवासी- बिलखेत, बागेश्वर  की ट्रक से दबकर मौत हो गई ।

कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से निकाला गया शव

एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया । कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे दबे व्यक्ति का शव क्रेन और जेसीबी की सहायता से बरामद कर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया ।