अल्मोड़ा: पिकअप से टकराए दो बाइक सवार, एक हायर‌ सेंटर रेफर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सिमली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर थराली से दो किलोमीटर आगे सुनला के पास एक सड़क हादसा हो गया।

दो युवक घायल

जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार अलग-अलग बाइक से कुलसारी से थराली की तरफ आ रहे थे। इस बीच सुनला के पास खड़े एक पिकअप लोडर से दोनों बाइक सवार टकरा गये। जिससे एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरे को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल राहुल रावत(23) को डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं दुर्घटना में घायल दूसरे युवक गोविंद (32) पुत्र स्वर्गीय लच्छी राम का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।