अल्मोड़ा: कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन, छात्र-छात्राओं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लूटी वाहवाही, छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज मंगलवार को विपिन त्रिपाठी कुमाऊंओ प्रौद्योगिकी संस्थान द्वाराहाट में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन हुआ।

किया गया सम्मानित

इस मौके पर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज के निदेशक डॉ. बीके सिंह और बीटीकेआईटी के निदेशक डॉ. संतोष कुमार हपन्नावर ने दीप जलाकर किया। समापन मौके पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने युगल नृत्य, समूह नृत्य, गायन समेत कुमाऊनी-गढ़वाली, राजस्थानी, पंजाबी लोकगीतों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा समारोह में विभिन्न तकनीकी एवं शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

रहें मौजूद

इस मौके पर डॉ. लता बिष्ट, डॉ. राजेंद्र भारती, डॉ. रवि कुमार, मयंक, अमित मोहन, ललित गढ़िया, रचना आर्या, डॉ. स्वाति वर्मा, अनंदिता साहा, डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. रमेश बेलवाल, डॉ. सचिन गौर, विजिया भंडारी, डॉ. विशाल कुमार, अंशुमन मिश्रा, आरपी सिंह, डॉ. कुलदीप खोलिया, डॉ. आरके पांडे, डॉ. कपिल चौधरी, डॉ. सीसी तिवारी, दीपक, राजीव चन्याल, हरीश पंत, विनोद कुमार, जसप्रीत, निखिल उपाध्याय, बीना लोहानी, प्रकाश राणा, प्रदीप, निर्मल, रजनीश, विनय, जुनैद, नितिन मुक्ता, स्वाति आदि मौजूद रहे।